उत्तराखंडक्राइम

नशे का खुमार उतरा थाने के द्वार: नन्दानगर पुलिस ने हंगामा कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार 

ख़बर को सुनें

चमोली –

सोमवार  को थाना नन्दानगर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत दो युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर थाना नन्दानगर से पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस कर्मियों द्वारा हंगामा कर रहे दोनों युवकों को काफी समझाने एवं शांति बनाए रखने को कहा लेकिन अत्यधिक नशे में होने के कारण दोनों युवक लगातार हंगामा कर शांति व्यवस्था को प्रभावित करते रहे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों *1-परमानन्द पुत्र नरेन्द्र लाल, निवासी नारंगी, थाना नन्दानगर, उम्र 26 वर्ष व 2-कमलेश पुत्र राजपाल लाल, निवासी मथकोट, थाना नन्दानगर, उम्र 25 वर्ष* को *धारा 170 बीएनएसएस* के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। मेडिकल के उपरान्त गिरफ्तार दोनों युवकों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सार्वजनिक स्थलों पर शराब के नशे में हंगामा करना एवं शांति भंग करना दण्डनीय अपराध है। शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button