Blog

जनगणना 2027 हेतु जनगणना अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 19 फरवरी से 21 फरवरी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपद चमोली के जिला सभागार गोपेश्वर में जनगणना-2027 के सफल आयोजन हेतु जनगणना सम्बन्धी अधिकारियों/कर्मचारियों, चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायकों और सेन्सस क्लर्क का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन *दिनांक 19 फरवरी से 21 फरवरी के मध्य किया जाना प्रस्तावित है।*

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि जनगणना के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। उन्होंने जनपद चमोली में जनगणना के पदाधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी कर्मचारी तीन दिवसीय प्रशिक्षण हेतु *दिनांक 19 से 21 फरवरी तक प्रातः 11 बजे जिला सभागार गोपेश्वर में* अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button