Blog

उत्तराखंड गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक गौचर के एनएसएस शिविर में चौथे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया*

ख़बर को सुनें

गौचर ( प्रदीप लखेड़ा )

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारम्भ प्रातः प्रार्थना एवं लक्ष्य गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात स्वयंसेवियों को दिनभर की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

प्रथम सत्र में शिविर स्थल परिसर एवं उसके आसपास फैली झाड़ियों की कटाई एवं साफ-सफाई का कार्य श्रमदान के माध्यम से किया गया। स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस गतिविधि के माध्यम से स्वच्छता एवं श्रम की महत्ता का संदेश दिया गया। द्वितीय सत्र में उत्तराखंड गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, गौचर से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री जितेंद्र पवार जी, सहायक लेखाकार श्री प्रवीन रावत जी एवं व्याख्याता (सिविल) श्री अनुराग रावत जी का मार्गदर्शन स्वयंसेवियों को प्राप्त हुआ  अतिथियों ने अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, टीमवर्क एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज सेवा में करने तथा सेवा भावना को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button