उत्तराखंड

खेलो को खेल भावना से खेले – प्रो नगवाल

पी जी कॉलेज का दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरु

ख़बर को सुनें

चमोली –

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 51वां दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का अयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो एमके उनियाल और प्रो एके जायसवाल द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाने के उपरांत अपने उद्बोधन में खेल के महत्व को बताते हुए शुभकामनाएं दी गई।

खेल मैदान मै आयोजित दो दिवसीय खेलो शुभरम्भ मशाल दौड़ से मनीषा एवं ज्योति ने विधिवत समारोह प्रारंभ किया गया। क्रीड़ा सचिव डॉ एल एम तिवारी ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी समितियों एवं प्राध्यापकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। पहले दिन 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में बी ए चतुर्थ सेमेस्टर के संजय कुमार और छात्रा वर्ग में बी ए षष्ठम सेमेस्टर की ऊषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4*100 मीटर रिले दौड़ में छात्र एवं छात्रा वर्ग में बीए ने प्रथम , वाणिज्य ने द्वितीय और शिक्षा संकाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद छात्र वर्ग में बीएड प्रथम सेमेस्टर के विपिन और छात्रा वर्ग में बी ए द्वितीय सेमेस्टर की दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा समारोह में गोला फेंक,ऊंची कूद,100 मीटर हीट,पांच हजार मीटर दौड़ और रस्सा कस्सी की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button