Blog

थराली विधायक टम्टा ने पत्रकारों और कार्यकर्ताओं संग मनाई होली

ख़बर को सुनें

थराली –

सोमवार को रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूपाल राम टम्टा ने पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा तथा जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक टम्टा ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में 47 नई सड़कों तथा 14 मोटर पुलों की स्वीकृति दिलाई गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

विधायक ने बताया कि होली के बाद वर्षों से लंबित प्राणमती नदी पर मोटर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस वर्ष सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने पुष्कर सिंह धामी एवं सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नंदू बहुगुणा, पूर्व प्रमुख नारायणबगड़ यशपाल नेगी, भगत सिंह नेगी, महिपाल भंडारी, राकेश भारद्वाज, नरेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button