पोखरी बैंड डंपिंग जोन और नर्सिंग कॉलेज के पास जंगल में लगी आग पर फायर यूनिट ने पाया काबू

चमोली –
गुरुवार को फायर यूनिट गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि *पोखरी बैंड के पास स्थित कूड़ा डंपिंग जोन* के निकटवर्ती जंगल और *निकट नर्सिंग कॉलेज के जंगली क्षेत्र* में भीषण आग लग गई है। सूखे पत्तों और हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के शैक्षिक संस्थानों और वन संपदा को खतरा पैदा हो गया था।सूचना मिलते ही फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम तत्काल मोटर फायर इंजन (MFE) के साथ घटनास्थल पर पहुँची। अग्निशमन दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग शुरू की गई। टीम ने मॉनीटर ब्रांच और होज रील का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए आग की लपटों को घेरना शुरू किया।
दमकल कर्मियों की सूझबूझ और कड़ी मेहनत के बाद दोनों स्थानों पर लगी आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया और वन क्षेत्र
को अधिक क्षति होने से बचा लिया गया।

