उत्तराखंड

थिरपाक गांव की महिलाओं ने नशामुक्ति का लिया संकल्प, सार्वजनिक कार्यो में शराब पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

ख़बर को सुनें

 

चमोली –

थिरपाक गांव की महिलाओं ने समाज को नशे की बुराइयों से बचाने के लिए एक सराहनीय पहल की है। गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर नशा मुक्ति का संकल्प लिया और निर्णय किया कि गांव में होने वाले शादी-विवाह तथा अन्य मांगलिक कार्यों में शराब पीने और पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इस निर्णय के तहत यदि किसी भी समारोह में शराब का सेवन या परोसने की जानकारी मिलती है तो सामाजिक स्तर पर उसका विरोध किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण परिवारों में कलह, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं, जिससे बच्चों और पूरे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी रावत ने ग्रामवासियों से अपील की है कि सभी लोग मिलकर इस संकल्प को सफल बनाएं और गांव को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। उनका मानना है कि यदि समाज के लोग एकजुट होकर इस दिशा में कदम उठाएं तो आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

ग्रामीणों ने भी महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button