उत्तराखंड

रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति को जिला प्रशासन कर रहा निगरानी

प्रशासन की संयुक्त टीम ने जनपद के कई स्थानों पर किया औचक निरीक्षण

ख़बर को सुनें

चमोली –

चमोली जनपद में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर प्रशासन की ओर से नियमित निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से जहां वितरण प्रणाली को सुव्यस्थित करने को लेकर सभी गैस एजेंसी संचालकों को दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं जिला पूर्ति विभाग की टीम तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से जनपद के बाजारों में औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।

 

जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे ने बताया कि जनपद में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत मिलने पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही गैस के अनियमित वितरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जनपद में संचालित गैस एजेंसी का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक जनपद के गैरसैंण, पोखरी, ज्योतिर्मठ, मैठाणा, नंदानगर, कर्णप्रयाग और चमोली सहित विभिन्न स्थानों पर 150 से अधिक होटल, ढाबों और व्यवासायिक प्रतिष्ठानों के साथ गैस एजेंसी का भी संयुक्त टीमों की ओर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी होटल, ढाबा और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को घरेलू रसोई गैस का व्यावसायिक उपयाग न किए जाने की हिदायत दी है।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि चमोली जनपद में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति निरंतर बनी हुई है। ऐसे में उपभोक्ताओं उच्च स्तर से तय नियमों के अनुरुप रसोई गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में अस्पताल व स्कूलों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों को व्यावसायिक रसोई गैस उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी तैयार की जा रही है। जिसके तहत शीघ्र निर्धारित मानकों के अनुरुप व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर का वितरण भी शुरु किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से बुकिंग हेतु एजेंसी पर जाने और ऑल लाइन अथवा ऑॅफ लाइन के बाद अपने प्वाइंट डिलवरी व होम डिलवरी के माध्यम से ही रसोई गैस सिलेंडर लेने की अपील भी की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button