उत्तराखंड

प्राथमिक विद्यालय गाड़ी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

ख़बर को सुनें

चमोली –

प्राथमिक विद्यालय गाड़ी का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे आयोजन में बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों का समर्पण और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा पंवार और सहायक अध्यापिका देवेश्वरी रावत के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार ने समारोह को सफल और प्रेरणादायक बनाया।

समारोह में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला

ने बच्चे को जानकारी देते हुए कहा शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है जो तुम्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा। तुम्हें हमेशा पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय व गाँव को अपनी निधि से सहयोग देने की बात कहीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी ने गांव की समस्याओं व पीटीए अध्यक्ष प्रकाश गडिया ने विद्यालय की समस्याओ को विधायक जी के सम्मुख रखा, सैजी वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुंदर फरसवान, ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष शांति देवी, सरपंच पुष्पा देवी, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र नेगी, राइका गौणा के प्रधानाचार्य सुरजीत बिष्ट, राइका निजमुला के. शिक्षक नंदन सिंह गड़िया, शिक्षक संगठन ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वाण, सचिव गड़िया, एस एम सी अध्यक्ष प्रकाश गड़िया और राकेश सेंजवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों को भी सराहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button