उत्तराखंड क्रांति दल 18 नवंबर को नंदा नगर में करेगा ‘युवा संवाद कार्यक्रम` आयोजित

नंदा नगर (चमोली):
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ब्लॉक कार्यकारिणी, नंदा नगर द्वारा आगामी 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को एक महत्वपूर्ण ‘युवा संवाद कार्यक्रम – 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चमोली जनपद के नंदा नगर स्थित ब्लॉक सभागार में प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा। उक्रांद ने इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए सभी समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनलों और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया है।
उत्तराखंड के मुख्य मुद्दों पर होगी गंभीर चर्चा
युवा संवाद कार्यक्रम के संयोजक और उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता ईं. अंकेश भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं की समस्याओं, अधिकारों और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर एक सार्थक संवाद स्थापित करना है। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य के कई गंभीर और संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: बेरोजगारी और पलायन की समस्या,• शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता,• मूल निवास और भू-कानून की मांग,जल-जंगल-जमीन का संरक्षण,उत्तराखंड का समग्र और सतत विकास विचार किया जाना है।

