उत्तराखंडक्राइम

रुद्रप्रयाग में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुलदार की खाल के साथ दो तस्करों को दबोचा

ख़बर को सुनें

दिलवर सिंह बिष्ट /रुद्रप्रयाग –

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घोलतीर रूद्रप्रयाग में एक बड़े आपरेशन के दौरान मनोहर लाल ग्राम हाट पीपलकोटी और सुरेश ग्राम पैनी जोशीमठ को गुलदार की खाल के साथ पकड़ लिया।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि संरक्षित जीव की खाल को अवैध व्यापार के उद्देश्य से रखने और बेचने के आरोप में दोनों तस्करों को भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के सघन चेकिंग अभियान निकट भविष्य में जारी रहेंगे। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी तरह की घटना की सूचना से वन विभाग अथवा पुलिस को सूचित करें जिससे दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।   इस सफल अभियान में प्रमुख रूप से देवेन्द्र सिंह, उपप्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग, डा. दिवाकर पंत, उपप्रभागीय वनाधिकारी जखोली, संजय, वनक्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग और थानाध्यक्ष रणजीत खनेडा शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button