अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंड

09 मई को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन

ख़बर को सुनें

चमोली –

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 09 मई, 2026 को जनपद के “जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर, बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी तथा गैरसैंण में लोक अदालत” का आयोजन होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पुनीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के मामले, एन०आई०एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक / कुटुम्ब न्यायालयों के मामलें, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील व राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, बिक्रीकर, आयकर, अप्रत्यक्षकर, वेतन भत्तों, वन, आपदा प्रतिकर व अन्य मामलों का निस्तारण किया जायेगा।

साथ ही उन्होंने जनपद के सभी न्यायालयों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लम्बित वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाने का कष्ट करें, उन्होंने कहा कि लोक अदालत में वाहन चालान से सम्बन्धित (Criminal Compoundable) के वादों का भी निस्तारण किया जायेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button