उत्तराखंड

उक्रांद अपने विचारों को आम जनमान्स तक पहुचायेगा

ख़बर को सुनें

चमोली –

उत्तराखंड क्रांति दल की गढ़वाल संवाद यात्रा जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर पहुँची। उत्तराखंड क्रांति दल की यह यात्रा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में चकराता से सुरु होकर उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग जनपदों में भ्रमण कर आज चमोली पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय जनता से संवाद कायम कर उक्रांद की विचारधारा को जनता के बीच में रखना है।

इस अवसर पर आशीष नेगी ने कहा कि उक्रांद निरंतर रूप से जनता को अपने अधिकारों, जल, जंगल, जमीन पर अपने हक को पाने के लिए जगाने का काम कर रही है। साथ ही जिस प्रकार से अभी जनता में उक्रांद लोकप्रिय हो रही है तो आने वाले समय में उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस का नाम लेने वाला भी कोई नहीं रहेगा । युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि आज मातृ-शक्ति और युवा साथी बढ़-चढ़कर उक्रांद के साथ जुड़ रहे हैं और ये ही ताकत उक्रांद को सत्ता तक पहुंचाएगी   केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही एकमात्र दल है जो गैरसैंण को राजधानी बना सकता है। साथ ही उन्होंने राजधानी गैरसैंण पर भाजपा की विकृति मानसिकता पर हमला किया और कहा कि भरे सदन में उनके पर्यटन मंत्री ने कहा कि गैरसैंण विधानसभा को वेडिंग डेस्टिनेशन बना देना चाहिए जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अच्छा होता कि सतपाल महाराज अपने देश-विदेश ही नहीं पूरे राज्य में बने धर्मशालाओं को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सरकार को दे देती   जिलाध्यक्ष युधवीर नेगी ने कहा कि उक्रांद का जन्म ही इस राज्य को बनाने के लिए हुआ था और उसी समय उक्रांद के घोषणा पत्र में चंद्रनगर गैरसैंण को राजधानी घोषित कर दिया गया था। 2027 में उक्रांद की सरकार आने पर गैरसेंण में ही उक्रांद सपथ ग्रहण करेगा।

इस अवसर पर अरुण शाह, महिपाल फर्श्वान, एस0पी0 पुरोहित, राजेन्द्र पोखरियाल, भगत सिंह कुँवर, दुर्लप पडियार, पंकज पुरोहित, अनिल राणा, अंशुमान बिष्ट, सौरभ नौटियाल, मूसली देवी, राजेश्वरी देवी, किरण डिमरी, सुमित्रा चमोला, पुष्पा झिंक्वाण, पंकज पुरोहित, सुबोध बिष्ट आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button