उत्तराखंड

राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं पर एक कार्यशाला आयोजित

गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला

ख़बर को सुनें

चमोली –

महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, माउंटेन चिल्ड्रन्स फाउंडेशन नंदानगर एवं समाज कल्याण विभाग चमोली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को सिर्फ पुलिस के द्वारा नहीं रोका जा सकता है बल्कि इसके लिए परिवार एवं समाज को भी आगे आना होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल ने विस्तृत रूप में बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनी पंवार ने बालक दत्तक एवं संरक्षण अधिनियमों के बारे में जागरूक किया। जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र कुनियाल एवं किशोर न्याय बोर्ड सदस्य शांति राणा ने निर्धन एवं अनाथ बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम संयोजक माउंटेन चिल्ड्रन फाउंडेशन नंदानगर के परियोजना समन्वयक द्वारिका प्रसाद नौनी प्रदीप गौड़ ने संस्था के इतिहास एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में माउंटेन चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा लिखित पुस्तक ‘बाल हितैषी गांव’ का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रो. डीएस नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि विजय पंत, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि सहित 20 से अधिक गाँवों के बाल संरक्षण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button