ऑपरेशन प्रहार: के तहत नशे में धुत चालक को कर्णप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज

चमोली –
गौचर मार्केट में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हुए दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही चौकी गौचर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया। चालक की पहचान *विनोद कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 5 भटनगर, गौचर थाना कर्णप्रयाग, उम्र 35 वर्ष* के रूप में हुई। जिसे मौके से पकड़कर चौकी लाया गया। मेडिकल परीक्षण में चालक द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने चालक उपरोक्त को गिरफ्तार कर संबंधित वाहन को *सीज* कर दिया है।
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चमोली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।



