कुहेड के पास एक वाहन हुआ दुर्घटना ग्रस्त, चार घायल


चमोली –
चमोली में कुहेड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसएचओ कोतवाली चमोली मय पुलिस बल के घटनास्थल के लिए रवाना हुए। वाहन मै 4 लोग एक ही परिवार के सवार थे घुर्घटना मै मामूली चोट आई है घटना स्थल पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तत्काल मोके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली ।
जानकारी के अनुसार पूछताछ एवं निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 08 TB 1552, जो हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। वाहन को चालक दलीप कुमार सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी गोविंदपुर बाजितपुर चला रहा था। वाहन में सवार तीर्थ यात्रियों में डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, उनकी पत्नी लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा एवं विशाखा शर्मा निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार शामिल थे। दुर्घटना में सभी को हल्की-फुल्की चोटें आईं।
पुलिस एवं स्थानीय सहायता से सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत एवं बचाव कार्य समय पर संपन्न हुआ और मार्ग पर यातायात को भी शीघ्र सुचारु कर दिया गया।



