Blog
आकाशीय बिजली से 500 बकरियों की मौत, भेड़ पालको का हुआ भारी नुक्सान
शासन -प्रशासन से मुआवजे की माग
चमोली –
जनपद चमोली के निजमूला घाटी गौणा-भनाली तोक मेंआकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की दर्दनाक मौत। आकाशीय बिजली से हुए नुक्सान से बकरी पालो का लाखो का नुकसान हो गया है जिससे उनके सामने जीवन यापन का संकट गहरा गया है ।
गतदिवस हुयी आकशीय बिजली के गिरने से एक दर्जन से अधिक भेड़ पलकों के भारी नुकसान से राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल सहित एक दर्जन भेड़ पालको का लाखो का नुकसान, टूटा दुखों का पहाड़। पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि एक झटके में उनकी सालों की मेहनत खत्म हो गई। अब परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होने जिला प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर जल्द मुआवजा देने की।


