Blog

भनाली तोक में बिजली गिरने से मारी गई बकरियों का प्रशासन ने पशुपालकों को वितरित किया मुआवजा

ख़बर को सुनें

*प्रशासन ने 30 पशुपालकों को 16 लाख 52 हजार की सहायता राशि प्रदान की

चमोली –

चमोली जिले के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के स्वामियों को जिला प्रशासन ने राहत राशि वितरित की। शुक्रवार को राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने पशुपालकों को राहत राशि के चैक प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि बीती 4 मई को जनपद के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 30 पशुपालकों की 413 बकरियां मर गई थी। जिस पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम की ओर से घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। जिसके आधार पर जिला प्रशासन की ओर से 30 पशुपालकों को 16 लाख 52 हजार की राहत राशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।

इस मौके पर तहसीलदार दिप्ती शिखा, हुकम सिंह, राकेश सिंह, बादर सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह,मदन लाल, देवी लाल सहित अन्य आपदा प्रभावित भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button