गापेश्वर में 21 मई को आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला

चमोली –
जिला सेवायोजन कार्यालय, चमोली द्वारा दिनांक 21.05.2026 को प्रातः 10.00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, गोपेश्वर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में 06 नियोक्ता/कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिनमें आपातकालीन सेवा कैम्प 108 ई0एम0टी0 तथा ड्राइवर पद हेतु, टाटा स्ट्राइव कौशल विकास केन्द्र, गोपेश्वर, चमोली द्वारा होटल प्रबंधक पद हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत ऑन जॉब ट्रेनिंग, टाटा मोटर्स लि0 पंतनगर द्वारा जॉब टेªनी प्रशिक्षु पद हेतु फिटर, मोटर मैकेनिक, टर्नर, ड्रेस मेंकिंग, फैशन डिजाइन, कार्यालय सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीविंग टैक्ना0, आशुलिपिक आदि, युवा शक्ति फाउण्डेशन, देहरादून द्वारा शिशिक्षु प्रशिक्षण, हरेला होटल, चमोली द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं हेल्पर के 02 पदों हेतु, एवं डीडीयू-जीकेवाई द्वारा ट्रेनी प्रशिक्षु पद हेतु सिलाई मशीन ऑपरेटर, होटल मैनेजमैंट एवं रीटेल हेतु युवाओं का चयन किया जाना शामिल हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही उक्त नियोजक कम्पनियांे की कुल रिक्तियां 500 से अधिक हैं, जिनके सापेक्ष रोजगार मेले में उपस्थित वांछित योग्यताधारी आवेदकों द्वारा साक्षात्कार एवं अन्य निर्धारित अर्हता पूर्ण करने के उपरान्त रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेेदक की शैक्षिक योग्यता 10वीं/12वीं/ बी0एस0सी0/आई0टी0आई0डिप्लोमा /बी0कॉम/बी0फार्मा /डी0फार्मा/ए0एन0एम0/जी0एन0एम0/ 8वीं पास तथा भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस धारक होना चाहिये एवम् आयु 18-40 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। उपरोक्त पदों पर मासिक वेतनमान रु0 12000 से रु0 20000 के मध्य निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी दिनांक 21 मई को जिला सेवायोजन कार्यालय में प्रातः 10.00 बजे उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदक को अपने समस्त शैक्षिक/प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अंकपत्र, बायोडाटा एवं एक पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष सं0 8126575587, 9760529788 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



