उत्तराखंड

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का शुभारंभ, जनजातीय क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविर

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं आदिम जाति तथा जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद चमोली में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा किया गया। जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनजातीय क्षेत्रों के अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान दूरस्थ एवं सीमांत जनजातीय क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। *अभियान के अंतर्गत जनपद चमोली के मलारी, गमशाली एवं माणा ग्राम पंचायतों में 20 मई एवं 22 मई 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।*

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि शिविरों में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, बैंकिंग, आधार, पेंशन, आयुष्मान, स्वरोजगार एवं अन्य विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले जनजातीय समुदायों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।उन्होंने सर्वसाधारण से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों मेंपहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button