उत्तराखंड

सोनला बछेर, कुंजो मैकोट मै आयोजित हुआ योग

ख़बर को सुनें

चमोली –

आयुष विभाग जिला चमोली एवं डॉक्टर श्रवण त्रिपाठी के निर्देशन में आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोनला बछेर में डॉक्टर लज्जावती द्वारा नित प्रतिदिन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है जहां अनेकों लाभार्थी लाभ अनुलोम विलोम , कपालभाति , ताड़ासन , वृक्षासन , पवन मुक्तासन आदि का लाभ ले रहे हैं । लाभार्थियों में सरिता देवी , शारदा देवी , अनुज ,अनुराग आदि उपस्थित रहे ।

साथ ही साथ क्षेत्र में कुंजो मैकोट आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉक्टर दुष्यंत पाल द्वारा भी योग सत्र आयोजन हुआ जहां 20 लाभार्थियों ने विभिन्न प्रकार के योग आसनों का लाभ लिया ।योग कार्यक्रमों के मीडिया नोडल डॉक्टर हिमांशु डिमरी ने बताया कि योग एवं प्राणायाम के माध्यम से ही एक स्वस्थ एवं सशक्त जीवन जिया जा सकता है । संपूर्ण चमोली जिला अपने श्रेत्र के आयुष चिकित्सालयों द्वारा योग सत्र का लाभ उठाकर संपूर्ण योगमय होने को प्रतिबद्ध है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button