उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरियाली का संदेश, वन विभाग ने किया पौधरोपण

ख़बर को सुनें

विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरियाली का संदेश, वन विभाग ने किया पौधरोपण

नारायणबगड़।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बद्रीनाथ वन प्रभाग के पश्चिमी पिंडर क्षेत्र अंतर्गत नारायणबगड़ रेंज में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेंज कार्यालय परिसर एवं निकटवर्ती जंगलों में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आड़ू,खुमानी,संतरा,बांज,तथा देवदार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण,जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। यदि वन और पेड़-पौधे सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण संतुलन बना रहेगा और मानव जीवन भी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहेगा।” उन्होंने कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण और भौतिकवादी जीवनशैली के कारण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य और प्रकृति पर पड़ रहा है। इस अवसर पर प्रधान बेडुला उर्मिला देवी ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के दुष्प्रभाव अब मौसम चक्र में स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। बेमौसम बारिश,असमय ऋतु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाएं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधान दिनेश कंडवाल,उर्मिला देवी कंडारी,वन दरोगा विकास धनकर, तनुजा, दिनेश सती, मोहन सती, प्रमोद रावत, शिवराज सिंह सहित विभाग के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button