उत्तराखंड

16 जून को नन्दानगर में आयोजित होगा तहसील दिवस, जिलाधिकारी सुनेंगे जनसमस्याएं

ख़बर को सुनें

चमोली –

आम जनमास  की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से 16 जून (मंगलवार) को नन्दानगर में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी  गौरव कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम विकासखण्ड सभागार, नन्दानगर में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित होगा।

तहसील दिवस में क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करने तथा जटिल मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों एवं विभागीय जानकारी के साथ तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button