उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी ने किया गैरसैंण तहसील का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री घोषणा में प्रस्तावित गैरसैंण पार्किंग का प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के दिये निर्देश*

ख़बर को सुनें

चमोली –

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने गुरुवार को गैरसैंण तहसील का औचक निरीक्षण किया एवं  उन्होंने निरीक्षण के दौरान तहसील स्तर पर आमजन के लंबित प्रकरणों एवं जन शिकायतों के व्यापक एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश  अधिकारियों  को दिये।

एडीएम ने  माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गैरसैंण में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था,प्राधिकरण एवं तहसील प्रशासन को चयनित स्थल का पुनः परीक्षण कर प्रस्ताव को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ताकि पार्किग निर्माण का कार्य समय से पूर्ण कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी गैरसैंण अबरार अहमद, तहसीलदार गैरसैंण, सहायक अभियंता जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अपर सहायक अभियंता कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पेयजल निर्माण निगम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button