15 जून से सभी चिकित्साधिकारी निदेशालय में देंगे धरना
आयुर्वेदिक एवं यूनानी डॉक्टर का काली पट्टी बांधकर चौथा दिन भी जारी रहा आंदोलन

टिहरी गढ़वाल –
आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक संघ द्वारा अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आज चौथे दिन भी काली पट्टी बांधकर ओपीडी का कार्य किया गया यदि सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश के सभी चिकित्सा अधिकारी आंदोलन पर जाने को मजबूर होंगे !
प्रांतीय संघ के निर्देशानुसार सभी चिकित्सालयों में प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया गया, जिससे चिकित्सालय आए रोगियों को 11 बजे तक इंतजार करना पड़ा। 11 बजे के बाद ओपीडी सामान्य रूप से संचालित की गई। टिहरी जिला संघ के सचिव डॉ. राममणि दुबे द्वारा बताया गया कि जब तक सरकार हमारी 7 सूत्रीय मांगों पर संज्ञान लेकर उनका निराकरण नहीं करती, तब तक इसी प्रकार शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। साथ ही दिनांक 13 जून को चिकित्सालय में रहकर पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा, 15 जून से प्रांतीय संघ के निर्देशानुसार निदेशालय, देहरादून में धरना दिया जाएगा।

