उत्तराखंड

तुंगनाथ–चंद्रशिला में प्लास्टिक मुक्त अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

ख़बर को सुनें

चमोली –

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल तुंगनाथ–चंद्रशिला क्षेत्र में आज “प्लास्टिक मुक्त अभियान” का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य इस सुंदर हिमालयी क्षेत्र को प्लास्टिक कचरे से मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

अभियान में स्थानीय युवाओं, तीर्थ पुरोहितों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों, व्यापारियों तथा पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने चोपता से तुंगनाथ और चंद्रशिला तक के मार्ग पर फैले प्लास्टिक, पानी की बोतलों, रैपर एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका उचित निस्तारण किया। इस अवसर पर वर्तमान श्री तुंगनाथ जी वेदपाठी आचार्य श्री अभीषेक मैठाणी जी ने कहा कि तुंगनाथ–चंद्रशिला केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्राकृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। बढ़ती पर्यटक संख्या के साथ प्लास्टिक प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय जैव विविधता और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक आगंतुक का कर्तव्य है कि वह इस क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दे। अभियान के दौरान लोगों को “प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कचरा अपने साथ वापस ले जाएँ और प्रकृति को स्वच्छ रखें” का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से चलाने का संकल्प लिया। अंत में सभी स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह अभियान न केवल स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button