उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यूकेडी ने किया घेराव

पोखरी विकासखंड के स्थानीय सड़कों सहित कई समस्याओं का पर की बात

ख़बर को सुनें

चमोली –

उत्तराखंड क्रांति दल चमोली द्वारा पूर्व विधायक प्रत्याशी व केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण के नेतृत्व में भैरवधार थालाबेंड, पोखरी में स्थानीय मुद्दों व कर्णप्रयाग की घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का घेराव किया गया। उक्रांद कार्यकर्ताओं द्वारा महेंद्र भट्ट के काफिले को भैरवधार में रोककर पूछा गया कि विगत एक वर्ष से यह पुलिया अभी तक क्यूँ नहीं बन पाई है, दोषियों पर कार्यवाही कब होगी?

बीरू सजवाण द्वारा कहा गया कि पोखरी में डूँगर, रडुवा-काडई, सलना आदि गाँवों के लोगों ने अपने गाँव की सड़कें खुद ही बनाई है तो भाजपा की सरकार क्या कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कर्णप्रयाग में निहंगो द्वारा स्थानीय मूल निवासियों पर धारदार हथियारो से हमला किया गया व इससे पूर्व भी ज्योर्तिमठ व अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार प्रकरण सामने आया था। इसके बावजूद भी सरकार ने ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर कोई उचित नीति नहीं बनाई।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि यात्रा की एक स्थाई S O P बनाई जाए। जिसमें स्पष्ट लिखित हो कि कोई भी तीर्थ यात्री धर्म के नाम पर ऐसे इस प्रकार के घातक हथियारों को लेकर धामों में न आए।  महिल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वर बर्त्वाल ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के गाँव के ग्रामीणों के बार बार मांग करने के बाद भी उनके गांव की सड़क अभी तक पक्की नहीं बन पाई है तो ये क्या विकास करेंगे । जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जनता की समस्याएं सुनने के लिए तैयार नहीं है तो इनसे अब उत्तराखंड की जनता को कोई उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए।

युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री धर्मेंद्र फर्स्वाण ने कहा कि महेंद भट्ट का यह बयान ” पहले चुनाव जीतो और खुद विकास करो ” बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । विगत 26 वर्षों से यही लोग चुनाव जीत रहे है फिर भी इस क्षेत्र के लोगों को खेल मैदान खुद बनाने पड़ रहे सड़को का निर्माण स्वयं करना पड़ रहा है । तो इनके जीतने के बाद का विकाश कहा है ।इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मण नेगी , गिरीश नेगी , भरत सिंह कुंवर, दमयंती चौधरी, सपना परमार, बबीता देवी आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button