खाना लेने आये दो निहंगो मै से एक गिरफ्तार, दूसरा तलवार लहरते भागा
छत पर मौजूद निहंगो ने किया सुरक्षा कर्मियों पर पथराव

दिलवर सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग –
विगत 3 दिनों से निहंग सिखों द्वारा नगरासु गुरुद्वारे के कब्जे का घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन से लेकर गुरुद्वारा संचालकों के लाख मानमनोबल के बाद भी समाधान नहीं निकल पाया बल्कि आज सुरक्षा कर्मियों पर तक पथराव कर डाला इनके खाना लेने गुरुद्वारा के ऊपर से छत से निचे आये दो निहंगो में से एक को सुरक्षा कर्मियों ने अपने गिरफ्त में ले लिया है।
बता दें की 13 दिन पूर्व लंगर में भोजन बनाने वाले प्रवेन्द्र सिंह ने बताया की सुबह सुरक्षा अधिकारीयों द्वारा गुरुद्वारे के छत पर तीन 3 दिन से बिना भोजन के भूखे 5 सिख निहंगो को भोजन करने गुरुद्वारे के निचे बुलाया गया तो उनमे से 2 लोग भोजन लेने लहराते तलवार के साथ निचे आये वे बाल्टी में भोजन ऊपर ले जा रहे ही थे की सुरक्षिकर्मियों द्वारा उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिस की गई जिसमे से एक तो सुरक्षा कर्मियों के बमुश्किल लहराते नंगी तलवार के साथ हाथ आ गया जिसे उन्होंने अपने गिरफ्त में रखा है जबतक दूसरे को पकड़ते तबतक ऊपर तीसरी मंजिल में मौजूद 3 अन्य निहगों ने ऊपर से ईंट फेकनी शुरू कर दी जैसे तैसे सुरक्षिकार्मियों ने अपना बचाव किया। सुरक्षा कर्मियों का अपना प्लान था की जैसे ही सभी सिख निहंगे भोजन लेने गुरु द्वारे से निचे आएंगे उन्हें अपने गिरफ्त में ले लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं, गुरुद्वारे में सन्नाटा पसरा हुआ है श्रद्धांलू इनके भय से आने को तैयार नहीं है। बता दें की खराब हुई रोटियों को धुप में सुखाने रखी थी लेकिन उनके ऊपर भी ईंट के टूटे कंकड़ गिरने से खराब हो गई हैं। जिला प्रशासन सहित तमाम सुरक्षा एजेनंसीयां इन से वार्ता कर रही हैं और इनकी गतविधियों पर नजर बनाये हुई है। समाधान निकालने में लगे हुए है। जिससे माहौल न बिगड सके।



