प्रधान सचिवों का एक साथ स्थातरण पर लगे रोक – प्रधान संगठन
डीएम द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद देर शाम नया फरमान जारी

चमोली –
चमोली जनपद के सभी विकास खंडो आये प्रधान संगठन ने अचानक एक फरमान पर सभी पंचायत सचिवों को एक एक साथ स्थानांतरण करने पर प्रधान संगठन ने आपत्ति जताते हुई जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपा है जिलाधिकारी के आश्वासन के पश्चात देर शाम को जिलाधिकारी कार्यालय से दूसरा आदेश 8 जुलाई तक नहीं तैनाती पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के सभी विकास खंडो से पंचायत सचिवों को एक साथ स्थानांतर किया जाने पर प्रधान संगठन ने आपत्ती जताई है उनका कहना है कि इससे ग्राम पंचायत में हो रही विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा नए सचिवों के आने तक विकास कार्य प्रवाहित रहेंगे उन्होंने कहा कि एक साथ सभी पंचायत सचिवों का स्थानांतरण किया जाना संदेह पैदा करता है और इस पर दोबारा से विचार करने की आवश्यकता है जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में प्रधान संगठन ने कहा है कि गांव में चल रहे हैं कार्य वह नए सचिवों के आने और डीसीआर बनने तक में बहुत अधिक समय लगेगा जिससे बहुत अधिक प्रभावित हो सकता है इसलिए उक्त स्थानांतरणों को रोक जाना जनहित में आवश्यक है, प्रधान संगठन को जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य किया गया था कि स्थानांतरण निरस्त किए जाएंगे लेकिन देर शाम को आए आदेश में एस आई आर का हवाला देते हुए 7 जुलाई तक तथा स्थिति बनाए रखें 8 जुलाई पूर्व में आदेशित स्थानांतरण स्थल पर नहीं तैनाती देने का आदेश जारी किया गया है जिससे संगठन के लोग के अंदर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर जिलाधिकारी से मिलने के बाद यह कैसा आदेश दोबारा से पारित किया गया
ज्ञापन में जिला प्रधान संघठन के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश खंडूडी, नंदा नगर प्रधान संगठन के अध्यक्ष अवतार सिंह सहित कई प्रधान उपस्थिति थे



