उत्तराखंड

चमोली में 615 उप-प्रधान पदों में 470 निर्विरोध, 137 पर हुआ मतदान

ख़बर को सुनें

चमोली –

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत जनपद चमोली की कुल 615 ग्राम पंचायतों में उप-प्रधान के 615 पद निर्धारित थे। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 470 उप-प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि 137 उप-प्रधानों का निर्वाचन मतदान के माध्यम से संपन्न हुआ। वहीं 08 उप-प्रधान पद रिक्त रह गए।

विकासखंडवार स्थिति के अनुसार ज्योतिर्मठ में 58 पदों में 08 मतदान से एवं 50 निर्विरोध निर्वाचित हुए, कोई पद रिक्त नहीं रहा। दशोली में 67 पदों में 17 मतदान से एवं 50 निर्विरोध निर्वाचित हुए, कोई पद रिक्त नहीं रहा। नंदानगर में 54 पदों में 09 मतदान से एवं 45 निर्विरोध निर्वाचित हुए, कोई पद रिक्त नहीं रहा। कर्णप्रयाग में 94 पदों में 24 मतदान से एवं 70 निर्विरोध निर्वाचित हुए, कोई पद रिक्त नहीं रहा। पोखरी में 73 पदों में 13 मतदान से एवं 60 निर्विरोध निर्वाचित हुए, कोई पद रिक्त नहीं रहा। गैरसैंण में 95 पदों में 29 मतदान से एवं 66 निर्विरोध निर्वाचित हुए, कोई पद रिक्त नहीं रहा। नारायणबगड़ में 79 पदों में 11 मतदान से एवं 63 निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा 05 पद रिक्त रहे। थराली में 48 पदों में 16 मतदान से एवं 30 निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा 02 पद रिक्त रहे। देवाल में 47 पदों में 10 मतदान से एवं 36 निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा 01 पद रिक्त रहा।

इस प्रकार जनपद में कुल 607 उप-प्रधान निर्वाचित हुए तथा 08 पद रिक्त रहे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), चमोली के अनुसार नारायणबगड़ विकासखंड की मलतूरा, जुरेर, चलियापानी, नारंगी एवं बुरौंगांव, थराली विकासखंड की देवलवाड़ी एवं मैण, तथा देवाल विकासखंड की कुलिंग ग्राम पंचायत में उप-प्रधान के पद रिक्त रहे। इन सभी ग्राम पंचायतों में नामांकन न होने तथा वार्ड सदस्यों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध न होने के कारण ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सका, जिसके फलस्वरूप संबंधित उप-प्रधान पद रिक्त रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button