पश्चिमी पिंडर रेंज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व

नारायणबगड़ ।
हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर नारायणबगड़ में बद्रीनाथ वन प्रभाग पश्चिमी पिण्डर रेंज के तत्वाधान में कमलेश्वर मन्दिर परिसर एवं बेडुला गांव में फलधार चारापत्ती व छायादार पौधों का रोपण किया गया व एक पेड़ माँ के नाम स्लोगन के साथ हरेला पर्व को मनाये जाने का संकल्प लिया गया। कमलेश्वर मन्दिर परिसर में वन छेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ के नेत्रत्व में ब्लॉक प्रमुख गणेश चन्दोला, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला, व जिपंस साक्षी नेगी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया वही बेडुला में प्रधान अर्मिला देवी के नेत्रत्व में लेगुना,बेडुला व आली की महिलाओं ने 1300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गणेश चन्दोला ने हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का संकल्प लेने व उन्हें संरक्षित करने की बात कही। बडी वनक्षेत्र अधिकारी प्रदीप गौड ने बताया कि हरेला पर्व के उपलक्ष पर उनके द्वारा 1300 पौड़ों के रोपण व उनके संरक्षण करने का संकल्प लिया गया दूसरी ओर उद्यान विभाग में उद्यान अधिकारी विक्रम विष्ट के नेत्रत्व में उद्यान परिसर में हरेला पर्व मनाया गया जिमें सुमन पुरोहित, कविता परिहार, मंजू पुरोहित देवेन्द्र सिंह इस मोहन सती, ललित नेगी, प्रमोद रावत, भरत नेगी अध्यक्ष प्रधान संघ योगेंद्र खत्री, प्रधान देवेन्द्र कोहली,ममता देवी,कान्ति देवी,शशि देवी, दीपा देवी,दमयन्ती देवी,लक्ष्मी देवी,जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रही।



