
चमोली –
सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में हरेला पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । इसी क्रम में आयुष विभाग चमोली के सौजन्य से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला द्वारा सम्पूर्ण चमोला ग्राम सभा में फलदार पौधे जैसे संतरा , आडू , खुमानी , अखरोट , कटहल , संतरा , कागजी नींबू आदि एवं औषधीय पौधों जैसे अश्वगंधा , सर्पगंधा , शतावरी , गिलोय , हरड़ , बहेड़ा , आंवला , रीठा , तेजपत्र , चंदन आदि का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम में चमोली एवं गैरोली ग्राम से ग्राम प्रधान श्री सुशील गैरोला जी , हर्षवर्धन चमोली, उमेश चमोली , सुलोचना देवी , विजया देवी , शशि चमोली , खुशी , ललित आदि उपस्थित रहे एवं स्टाफ गण में डाक्टर हिमांशु डिमरी , श्री संजोग कुमार , पवन चमोली उपस्थित रहे।
डॉक्टर हिमांशु डिमरी ने बताया कि हरेला पर्व हरियाली , समृद्धि , आस्था एवं प्रकृति से लगाव का प्रतीक है तथा आज के दिन लगभग 125 वृक्षों का दान एवं आरोपण कर समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापन किया । एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने आयुष विभाग चमोली के इस उत्कृष्ट पहल की सराहना की ।



