उत्तराखंड

नंदा नगर में पार्किंग निर्माण का हुआ भूमि पूजन

3.20 करोड़ से निर्मित होगा पार्किंग

ख़बर को सुनें

नंदा नगर –

विकासखंड नंदानगर के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन रहा।  विधायक थराली विधानसभा  भूपाल राम टम्टा  के कर-कमलों से ₹3 करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाली नवनिर्मित पार्किंग का भूमि पूजन संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि नंदा नगर मैं उचित पार्किंग न होने के कारण वाहन जगह -जगह खडे रहने के कारण परेशानी होती थी अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना नंदानगर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही यातायात एवं पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके निर्माण से स्थानीय जनता, व्यापारियों और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस महत्वपूर्ण सौगात मिली है इस मौके पर  विधायक  भूपाल राम टम्टा ने कहा कि वह अपनी विधानसभा के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं इस मौके पर जिला पंचायत के अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहां कि प्रदेश सरकार दिन प्रतिदिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है जिसमें नंदा नगर की एक प्रमुख समस्या का समाधान हो गया है, क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमा नेगी ने कहा कि नंदा नगर में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या थी जिसका समाधान प्रदेश के मुख्यमंत्री स्थानीय विधायक के प्रयासों से संभव हो पाया है  इसके उपरांत नगर पंचायत नंदानगर द्वारा आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ भाजपा मण्डल अध्यक्ष कृपाल सिंह , जिला पंचायत सदस्य भेंटी वार्ड  महेंद्र नेगी , जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं विधायक प्रतिनिधि  देव सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा  सुरेंद्र सिंह नेगी, सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button