विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

चमोली –
चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बैठक में विधायक बुटोला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करें तथा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में रामेश्वरी देवी, आशा भंडारी वीना देवी कविता देवी राजेश्वरी देवी सहित दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि रहे।
इस अवसर ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, जेष्ठ प्रमुख ऊषा देवी, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सिंह, धीरेन्द्र राणा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



