उत्तराखंड
गोपेश्वर महाविद्यालय में पहाड़ी फूड फेस्टिवल का हुआ आयोजन

चमोली –
गोपेश्वर महाविद्यालय में स्ववित्त पोषित बीएड विभाग द्वारा पहाड़ी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम अपनू खानु अपनू लगानु अपनू संस्कृति अपनी पछयांन रही।
फूड फेस्टिवल में बीएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों ने व्यवसायिक संवर्द्धन पाठयक्रम (ईपीसी) अंतर्गत विभिन्न पहाड़ी व्यंजनों को प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने पांच फूड स्टॉल का निरीक्षण करते हुए कहा कि पहाड़ी भोजन को विभिन्न प्रकारों को संरक्षित करने के साथ इसकी प्रचार प्रसार की भी आवश्यकता है और निश्चित ही ऐसे आयोजनों से पहाड़ी व्यंजनों के प्रति रुचि बढ़ती है। इस अवसर पर स्ववित्त पोषित बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमाकांत, डॉ नाभेंद्र,डॉ बबीता, डॉ रूपिन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।



