42 वें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पाल ने किया पदभार ग्रहण

चमोली –
नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव सिंह पाल ने जनपद के 42वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना व स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
शुक्रवार को अपने पद भार ग्रहण करते हुये मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग धनिक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री दिनेश सिंह बिष्ट, श्री राजेश कपरवान, लक्ष्मण सिंह जिला कार्यक्रम मैनेजर नरेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सीएमओ डा0 राजीव सिंह पाल ने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक बेहतर ढंग से व समयबद्ध तरीके से संचालन करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कहा कि सभी के साथ मिलकर समेकित प्रयास से सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित में और अधिक बेहतर किया जाएगा।



