उत्तराखंड

विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास व ससुर गिरफ्तार

ख़बर को सुनें

: आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

: मारपीट व प्रताड़ना का आरोप, झबरेड़ा निवासी पिता की शिकायत पर तीन आरोपी दबोचे गए

हरिद्वार –

कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के एक मामले में पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद तीनों को कोर्ट से जेल भेज दिया है।

बीते माह 21 जुलाई को झबरेड़ा क्षेत्र के नई मंडी निवासी नीतूराम पुत्र बाबूराम ने कोतवाली कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को उसके पति, सास, ससुर और देवर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जांच और तलाश के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम हबीबपुर निवादा में दबिश देकर मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति बसंत कुमार पुत्र विनय कुमार, ससुर विनय कुमार पुत्र शोभाराम तथा सास शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button