युवा नेता संदीप पटवाल को कांग्रेस पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

युवा नेता संदीप पटवाल को कांग्रेस पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी
नारायणबगड़-
नारायणबगड़ विकासखंड के युवा कांग्रेस नेता संदीप कुमार पटवाल को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जनरल सेक्रेटरी के पद पर मनोनीत किया है,गौरतलब है कि इससे पूर्व छात्र जीवन से संदीप कुमार पटवाल एनएसयूआई से जुड़े रहे उसके पश्चात कांग्रेस पार्टी में नारायणबगड़ विकासखंड एवं चमोली जनपद में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे,वर्तमान में वह जिला महामंत्री जनसंपर्क पद पर तैनात थे,वहीं कांग्रेस पार्टी ने उनकी पार्टी के प्रति गंभीर लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्होंने जनरल सेक्रेटरी उत्तराखंड के पद पर मनोनीत किया है,वही संदीप कुमार पटवाल ने बताया कि इस पद पर चयनित होने से उनको पार्टी की सेवा करने के लिए और भी अधिक लगन और मेहनत से कार्य करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।।


