उत्तराखंड

थराली और नारायणबगड़ में चला विशेष स्वच्छता अभियान,

जनप्रतिनिधियों व छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

ख़बर को सुनें

थराली –

स्वच्छता को लेकर शनिवार को थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और एनसीसी छात्रों ने सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

नगर पंचायत थराली की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत के नेतृत्व में सभासदों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने चिकित्सालय परिसर में सफाई की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. देवज्ञ शर्मा सहित चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर के आसपास साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान में डॉ. संजय कुमार गुप्ता, मदन गुसाईं, संध्या रावत, रविन्द्र गुर्जर, चरण सिंह नेगी, खिलाप गुसाईं, राकेश डुंगरियाल, सुनील बिष्ट, नेहा, ममता सैंजवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, नारायणबगड़ में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी वीरेन्द्र असवाल के नेतृत्व में एनसीसी छात्रों के साथ पंती क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों ने क्षेत्र में फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बननी चाहिए। सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button