उत्तराखंड

37 शिकायतें दर्ज, प्रत्येक प्रकरण पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्दे

ख़बर को सुनें

जनता मिलन में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

चमोली –

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अपर जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनता मिलन में कुल 37 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता मिलन में गोपेश्वर निवासी शांति देवी ने जंगली जानवरों द्वारा खेती को नुकसान पहुंचाए जाने की समस्या रखी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को क्षेत्र का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार तारबाड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सैंजी निवासी बख्तारी लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्या रखी। अपर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जोशीमठ निवासी जसवंत लाल ने मैठाणा में स्मृति गेट के पुनर्निर्माण की मांग रखी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खीरो लामबगड़ निवासी मीना चौहान ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मत से संबंधित समस्या रखी। अपर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गीता देवी, देवी जोशी, कुसुम देवी, सोहन लाल, राजेंद्र सिंह, बृज लाल सहित अन्य लोगों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध रूप से राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। अधिकारी प्रत्येक प्रकरण का मौके पर परीक्षण करते हुए नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।  इस दौरान उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव पाल, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button