उत्तराखंड

2027 की तैयारियों में जुटे राजेंद्र भंडारी, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से साध रहे संवाद

ख़बर को सुनें

क्वीठी ग्राम पंचायत के बौब तोक समेत विभिन्न तोकों का किया भ्रमण, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत,

पोखरी –

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने अभी से क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वह लगातार विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान वह ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके समाधान का अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दे रहे हैं।इसी क्रम में आज सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने क्वीठी ग्राम पंचायत के बौब तोक सहित विभिन्न तोकों का भ्रमण किया और ग्रामीणों से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों ने भी उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। राजेन्द्र भंडारी का लगातार गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संवाद करना आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे पहुंचकर जनसमस्याओं को सुनना और कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ संवाद बढ़ाना उनके राजनीतिक जनसंपर्क अभियान को मजबूत कर रहा है।इससे पूर्व राजेंद्र सिंह भंडारी गडूना, करछूना, सूगी, बीणा, शरना, चाई, नागधार सहित कई ग्राम सभाओं का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से संवाद और क्षेत्र भ्रमण का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उनका प्रयास है कि ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से समझकर उनके समाधान के लिए प्रभावी स्तर पर पहल की जाए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष तमन्ना, दर्शन सिंह, कल्पेश्वरी देवी, धनपाल सिंह, आशीष सिंह, अंशुल भंडारी, मानवेन्द्र असवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। फोटो सलंग्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button