नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर किया याद

चमोली –
जिला कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की गरिमामई उपस्थिति में पुण्य तिथि मनाई गई। उनका स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत माता के उस वीर सपूत का नाम है, जिसने आज़ादी को केवल सपना नहीं, बल्कि अपना जीवन-लक्ष्य बना लिया था। त्याग, साहस और अदम्य राष्ट्रभक्ति उनकी पहचान थी। उन्होंने अपना सुख-चैन छोड़कर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व करते हुए अंग्रेज़ी हुकूमत को चुनौती दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा देशप्रेम कठिन परिस्थितियों में भी अपने राष्ट्र के लिए खड़े रहने का नाम है।
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” — यह आह्वान आज भी करोड़ों भारतीयों के हृदय में देशभक्ति की लौ जगाता है। नेताजी का साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। सभी के द्वारा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। ऐसे महान क्रांतिकारी और अमर राष्ट्रनायक को शत-शत नमन।। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पूर्व नगर अध्यक्ष/जिला सचिव योगेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक गिरीश आर्य, अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल,बरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र सिंह नेगी, जिला कार्यालय सचिव मनमोहन ओली,नगर सचिव विक्रम शाह, पूर्व शिक्षक हीरालाल आदि सामिल रहे।
