सिमल्ट गाँव मैं आयुष विभाग महर्षि चरक की जयंती मनाई
कर्णप्रयाग –
महर्षि चरक जयंती के उपलक्ष्य में सिमल्ट ग्राम विकास खंड कर्ण प्रयाग जनपद चमोली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों रोगी मधुमेह , उच्च रक्तचाप अर्थात रक्त गत व्यानवायु, संधिगत वात, अम्लपित्त , उदर संबंधी विकारों से ग्रस्त पाए गए जिन्हें डॉक्टर हिमांशु डिमरी द्वारा उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया एवं उनके आहार विहार में कुछ परिवर्तन करने की सलाह दी गई । साथ ही साथ इससे पूर्व दिवस 17 अगस्त को चमोला राजकीय चिकित्सालय में विधिवत् स्वस्तिवाचन कर दीप प्रज्वलन , पुष्प नैवेद्य आदि अर्पण कर अनंत शेषनाग स्वरूप आचार्य चरक जी को प्रणाम किया गया एवं महर्षि चरक जयंती मनाई गई ।
फार्मेसी अधिकारी संजोग कुमार द्वारा रक्तचाप , रक्त शर्करा आदि जांचें कि गई एवं निःशुल्क औषधियां वितरित की गई । साथ ही साथ योग अनुदेशक सतेंद्र कुमार द्वारा संबंधित रोगियों को उनके रोग से संबंधित ब्रॉशर एवं IEC मेटेरियल का वितरण किया गया । डॉक्टर डिमरी ने बताया कि क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है एवं वे एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए सदा तत्पर हैं । शिविर में 18 लोगों ने भाग लिया जिनमें पूनम देवी शिमल्टी ,गिरीश शिमल्टी, प्रकाश चंद शिमल्टी, इंदु शिमल्टी, दिनेश चंद , हेमंती कंडारी आदि उपस्थित रहे।


