भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल अर्पण कर मुख्य चौराहे पर भाजपा का पुतला जलाया कांग्रेस ने

चमोली –
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के स्थल को कथित रूप से हवन करने व गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने की घटना के विरोध में तथा का अध्यक्ष श्मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन में एक विशाल मार्च आज़ दिनाक
मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय गोपेश्वर के अम्बेडकर भवन पर डा0भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रारंभ होकर बस स्टैंड तक आयोजित किया गया। तदोपरांत बस स्टैंड तिराहे पर भाजपा का पुतला दहन किया गया । कार्यक्रम से समाज में एकजुटता, सामाजिक समरसता,बंधुता एवं संविधान के मूल्यों की रक्षा का स्पष्ट संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा कहा गया कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्बोधन के बाद मंच का शुद्धिकरण किया जाना न केवल कांग्रेस का अपमान है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी चिंता का विषय है।इस पूरे मामले को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए तथा इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा पर धर्म और जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक गिरीश आर्य, जिलाध्यक्ष यूथ सूर्य प्रकाश पुरोहित, मीडिया प्रभारी गोविंद सजवांण, पूर्व नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, एससी प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल, कार्यालय सचिव मनमोहन ओली,सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक संगठन जिला संरक्षक राजेन्द्र रावत, बद्रीनाथ बीएलए मदन लोहानी, मुकुल विष्ट,डा0पुष्कर बैछवाल, हीरालाल,मातवर कंसवाल, महिला नगर अध्यक्ष विजया कंडारी,पूर्व नगर अध्यक्ष महिला अंजू राणा, ब्लाक अध्यक्ष महिला पूनम रावत, अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष मदन सेमवासी,अनुसूचित जनजाति महिला नगर अध्यक्ष लीला रावत, यमुना कुंवर,शिवलाल आर्य,सोहन आर्य, जयपाल कोहली, भक्ति लाल, विक्रम शाह, सेवानिवृत्त कर्मचारी शिक्षक कोषाध्यक्ष रामलाल, गोपाल रावत,सोहन भारती,एन एस यू आई छात्र नेतागण आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


