उत्तराखंड

टीएचडीसी टनल हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपद चमोली के हाट (पीपलकोटी) क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी चमोली ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 13 अगस्त की शाम लगभग 7 बजे निर्माणाधीन टनल में कार्य के दौरान अचानक भारी जल प्रवाह एवं मलबा आने से टनल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय टनल के अंदर 22 श्रमिक कार्य कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने परगना मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी चमोली को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी को दुर्घटना के कारणों, घटना के लिए उत्तरदायी परिस्थितियों एवं संभावित लापरवाही आदि की विस्तृत जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के दौरान दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं, टनल में कार्य के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों तथा दुर्घटना के कारणों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी जांच रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच में आवश्यक सहयोग एवं अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button