उत्तराखंड

सुरंग हादसे के पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलेगी अतिरिक्त सहायता राशि

ख़बर को सुनें

मृतकों के निकटतम आश्रितों को ₹2 लाख और गंभीर घायलों को ₹50 हजार की अनुग्रह राशि

चमोली –

पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के पीड़ितों एवं उनके परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार ने हादसे में मृतकों के निकटतम आश्रितों एवं गंभीर रूप से घायलों के लिए अनुग्रह राशि स्वीकृत की है।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम आश्रित को ₹2 लाख तथा गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को ₹50 हजार की सहायता राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की जाएगी। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अवर सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी, चमोली को आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के क्रम में स्थानीय प्रशासन द्वारा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और बैंक खाते का विवरण संकलित किया जा रहा है। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सहायता राशि के त्वरित हस्तांतरण के लिए संबंधित लाभार्थियों का आवश्यक विवरण एवं दस्तावेज आधिकारिक एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृत इस सहायता राशि के लिए आवश्यक प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को राहत शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button