फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश की 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों मैं चमोली के पुलिस कप्तान का नाम भी शामिल

चमोली –
चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में स्थान मिलने पर मुलाकात कर बधाई दी। उन्हें यह स्थान बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी नेतृत्व एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन करने के पश्चात प्रदान किया गया है। इस सूची में पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार, अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के भी शामिल हैं।
बताते चलें कि एसपी सुरजीत सिंह पंवार चमोली जिले में बेहतर पुलिसिंग, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, युवाओं को नशे से दूर रखने, चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े सवालों को लेकर निरंतर प्रयासों में जुटे हैं। इसी के चलते उन्हे फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश की 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में स्थान मिला है। चमोली जिले के लिए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार भी इस सूची में शामिल है। वह पौड़ी में तैनाती से पूर्व चमोली के एसपी के रूप में सेवायें दे चुके हैं।
एसपी सुरजीत सिंह पंवार को मिली गौरवपूर्ण उपलब्धि पर चमोली जिले के समाजसेवियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शाॅल ओढाकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नेह ट्रस्ट फाउंडेशन निदेशक सुनील पुंडीर, भाजपा मीडिया को-ऑर्डिनेटर मोहन सिंह नेगी तथा भरत राणा ने सम्मानित करते हुए कहा कि यह चमोली जिले के लिए एक अधिकारी की बेहतर उपलब्धि का द्योतक भी है। उन्होने कहा कि एसपी पंवार अब भी जनसेवा, अपराध नियंत्रण एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। मूल रूप से उत्तरकाशी जनपद के श्री पंवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए ढे़र सारी शुभकामनाएं।


