उत्तराखंड

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का विधायक लखपत सिंह बुटोला ने किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर को सुनें

चमोली –

ब्रह्मसैण में पिछले कुछ दिनों से भूस्खलन के कारण घिंघराण सहित पूरी घाटी के अनेक गांवों का जनसंपर्क बाधित है। सोमवार को  स्थानीय विधायक बदरीनाथ लखपत सिंह बुटोला  ने मौके पर पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया तथा चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी चमोली, नगर पालिका की टीम, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक  बुटोला ने कार्य की धीमी प्रगति एवं गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिक श्रमिक एवं आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ठेकेदार लगाकर युद्धस्तर पर कार्य किया जाए, ताकि बाधित संपर्क मार्ग को शीघ्रातिशीघ्र सुचारु किया जा सके।

विधायक बद्रीनाथ ने भूस्खलन क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी को व्यवस्थित रूप से चैनलाइज करते हुए नालियों के माध्यम से गदेरों तक पहुंचाया जाए, ताकि पानी के अनियंत्रित बहाव से भविष्य में भूस्खलन की स्थिति और गंभीर न हो उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने, प्रभावित मार्ग को शीघ्र यथावत करने तथा ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अथवा प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया,जिला प्रेस मीडिया प्रभारी गोविंद सजवान, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं जिला सचिव योगेंद्र बिष्ट, बरिष्ठ यूथ मुकुल बिष्ट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. विजय हिंदवाल, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा रावत, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश पंवार, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजया कंडारी, जनजातीय नगर कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती लीला रावत, बरिष्ठ कांग्रेसी धीरज सिंह बिष्ट/महेन्द्र नेगी ,जिला महामंत्री विक्रम फर्स्वाण/रविंद्र बर्त्वाल, महावीर रौतेला, राजेंद्र नेगी, विक्रम शाह, पूर्व प्रमुख महेशी देवी , विधान सभा बद्रीनाथ बीएलए मदन लोहानी, नगर महामंत्री राकेश बिष्ट, महामंत्री श्री सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button