नाबालिग बालिका की गुमशुदगी पर थराली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर देहरादून से सकुशल बरामद

चमोली –
22 अगस्त को वादिनी द्वारा थाना थराली में सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास एवं स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चल सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वादिनी की तहरीर पर थाना थराली में *मु0अ0सं0-27/2026, धारा 137(2) बीएनएस* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण नाबालिग से संबंधित होने के कारण *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर बालिका की शीघ्र सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने परिजनों से विस्तृत पूछताछ की तथा प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों एवं तत्परता के परिणामस्वरूप गुमशुदा नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया।
जिसे आवश्यक काउंसिलिंग के उपरान्त सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम- उपनिरीक्षक देवेंद्र भारती,अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, हे0कॉ0 नीतीश कुमार,म0हो0गा0 मधु शामिल थे।


