उत्तराखंड

स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देते हुए तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, डिजिटल मॉनिटरिंग एवं त्वरित सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा

ख़बर को सुनें

पीपलकोटी टनल रेस्क्यू अभियान में पुलिस, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ टीमों के साहस और समर्पण की एसपी चमोली ने की सराहना, रेस्क्यू के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

चमोली –

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, स्था0अभि0 इकाई, फायर सर्विस, दूरसंचार एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी चमोली द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न अभियोगों की प्रगति, लंबित विवेचनाओं, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसके पश्चात एसपी चमोली द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के दृष्टिगत निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एसपी चमोली ने 13 अगस्त को पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन एवं अत्यधिक पानी के रिसाव के कारण अंदर फंसे श्रमिकों एवं कर्मचारियों के त्वरित रेस्क्यू के लिए किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की गई।* घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम ने सर्वप्रथम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया, जिसके बाद पुलिस, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ की टीमों ने विपरीत एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पूरी तत्परता, साहस एवं आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीमों द्वारा टनल के भीतर फंसे श्रमिकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ घायलों को तत्काल आवश्यक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। लगभग एक सप्ताह तक लगातार चले इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए 10 मृत श्रमिकों के शवों को बाहर निकाला।पुलिस अधीक्षक द्वारा रेस्क्यू अभियान में शामिल पुलिस, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। आगामी रक्षाबंधन, ईद-ए-मिलाद एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक एवं संवाद आयोजित कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील करने तथा पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंध करने के निर्देश दिए गए,आगामी नंदा देवी जात* के दृष्टिगत यात्रा मार्ग एवं प्रमुख पड़ावों पर आवश्यक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, तैनात पुलिस बल की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्यालय स्तर से संचालित विभिन्न अभियानों* की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने तथा अभियानों के तहत अधिक से अधिक प्रभावी एवं परिणामपरक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीसीटीएनएस मास्टर ट्रेनर द्वारा *सीसीटीएनएस 2.0* के नवीन प्रावधानों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।सर्किलवार लंबित विवेचनाओं, विभिन्न प्रकरणों से संबंधित मालों, पंचायतनामा मामलों, समस्त ऑनलाइन/ऑफलाइन प्राप्त शिकायतों, माननीय न्यायालय से प्राप्त समन/वारंट, गुमशुदाओं तथा अन्य लंबित जांचों* की गहन समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए, अन्यथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसिंग को स्मार्ट व और अधिक प्रभावी* बनाने पर विशेष जोर देते हुए तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान एवं पुलिस कार्यप्रणाली में डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सिस्टम ऑफिसर रवि भण्डारी द्वारा सभी अधिकारियों को *ICJS के माध्यम से प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं आरोप पत्र कंज्यूम किए जाने की प्रक्रिया* तथा न्यायालय में लंबित/विलंबित चालानों एवं वादों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।,आगामी माह में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में होने वाले छात्र संघ चुनावों* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्व से आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक एवं संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए, जनपद में लगातार हो रही *बारिश के दृष्टिगत चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन संभावित* एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से पुलिस बल तैनात रखा जाए। विगत माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले *निरीक्षक कर्ण सिह प्रभारी एसडीआरएफ ज्योतिर्मठ, उपनिरीक्षक लक्ष्मीप्रसाद बिजल्वाण प्रभारी चौकी पीपलकोटी तथा एफएसएसओ सुशील कुमार प्रभारी, फायर स्टेशन गोपेश्वर को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया।* इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सिंह, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button